अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,जलालपुर अंचल परिषद द्वारा खाद उर्वरक की हो रही कालाबाजारी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरर्नार्थियो को प्रदेश कमेटी के कामरेड नागेन्द्र राय, अंचल सचिव पप्पू सिंह कुशवाहा ने सम्बोधित किया|धरना मे उपस्थित सभी सदस्य खाद बीज की कालाबाजारी बंद करो, सभी चंवरों से जल निकासी जल्द करो, इंकलाब जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। मौके पर कामरेड राजेश राय ,नागेंद्र मांझी अमर यादव राम अयोध्या प्रसाद, शीला राय, सुमंत मांझी संजय राम सहित सैकड़ों की संख्या में किसानों ने अपनी 7 सूत्री मांगों को अंचल पदाधिकारी के समक्ष ज्ञापन के रुप मे दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग