राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एकमा में पैक्स अध्यक्ष के दो पदों हेतु शांतिपूर्ण ढंग से 52.66 प्रतिशत हुआ मतदान

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा बाजार नगर पंचायत के भरहोपुर और हंसराजपुर में दो पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को छह मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर लगभग 4:30 बजे शाम को समापन के साथ ही मतपेटी में बंद हो गया। स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से हुए मतदान में 52.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान भरहोपुर पैक्स अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कुल 1365 मतदाताओं में से 741 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं हंसराजपुर पैक्स अध्यक्ष पद हेतु कुल 1052 मतदाताओं में से 532 मतदाताओं ने मतदान किया। हालांकि कि ई किसान भवन में देर शाम तक मतपेटियों को जमा करने के बाद मतगणना भी कड़ी निगरानी में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. सत्येन्द्र पराशर, एआरओ सोनू कुमार, हिमांशु शेखर मिश्रा, सीओ कुमारी सुषमा, अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय, एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी की देखकर में शुरु हो गई। मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही  उत्साह देखा गया। लेकिन दिन चढने के साथ ही लगभग सभी बूथों पर सन्नाटा छाने लगा।  शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में मतदान कराए जाने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त देखी गई। शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वरीय अधिकारी बूथों का निरीक्षण करते नजर आए। निर्वाची पदाधिकारी सह एकमा बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर व ऑब्जर्वर पवन कुमार वर्मा पेट्रोलिंग करके मतदान केन्द्रों पर मतदान का जायजा लेते रहे।