राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भोरहोपुर के अनिरुद्ध सिंह व हंसराजपुर की मनोरमा देवी पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

  • देर रात तक पूरी हुई एकमा में दो पैक्स अध्यक्ष पद की मतगणना
  • स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सहित त्वरित मतगणना संपन्न होने पर क्षेत्रीय लोगों ने दी बधाई
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा नगर पंचायत बाजार में भरहोपुर और हंसराजपुर पैक्स अध्यक्ष पद हेतु शनिवार की देर रात ई किसान भवन में मतगणना संपन्न हुई। स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सहित त्वरित मतगणना संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर, एआरओ सोनू कुमार, हिमांशु शेखर मिश्रा, ऑब्जर्वर पवन कुमार वर्मा, सीओ कुमारी सुषमा, अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय व एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी को क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दी है।
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ सत्येंद्र ने सबसे पहले भरहोपुर के पैक्स अध्यक्ष पद हेतु अनिरुद्ध सिंह 426 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। यहां से मनोज गिरी 222 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। वहीं राजेश गिरी को 31 मत मिले हैं।
दूसरा परिणाम हंसराजपुर के पैक्स अध्यक्ष का आया। जिसके पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मनोरमा देवी 267 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुई। जबकि हरिशंकर प्रसाद 169 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि यहां रीना देवी को 64 और आशीष कुमार को चार मत प्राप्त हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर द्वारा दोनों विजयी पैक्स अध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपते हुए विजयश्री की शुभकामनाएं दी।
वहीं मतगणना केन्द्र के बाहर पुलिस बल के साथ पुलिस अवर निरीक्षक वाली प्रसाद मुस्तैद रहे। मतगणना के दौरान बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर के सहयोग हेतु सीओ कुमारी सुषमा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामाधार चौधरी, दीपक कुमार, प्रधान सहायक आमोद शर्मा, किसान सलाहकार हरेराम पंडित आदि मौजूद रहे।
 इस बीच दोनों पैक्स अध्यक्षों की विजयश्री की घोषणा होते ही प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में समर्थकों द्वारा खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी के बीच मिठाई बांटी गई। फूलमाला से विजयी प्रत्याशी व प्रतिनिधि का स्वागत किया गया। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में पहुंच कर विजयी पैक्स अध्यक्ष मनोरमा देवी अपने पति अनिल कुमार सिंह के साथ पहुंच कर दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर काफी संख्या में उनके समर्थक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।