राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2021 की प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को छपरा के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित की जाएगी। तीन चरणों में आयोजित इस परीक्षा में लगभग 20 हजार अभ्यर्थी शामिल जिला होंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला संयोजक नसीम अख्तर ने बताया कि प्रथम स्तर पर कक्षा 6 से 8, द्वितीय स्तर 9 से 10 एवं तृतीय स्तर 11 एवं 12 के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। श्री अख्तर ने बताया कि प्रथम स्तर के लिए प्रतियोगिता परीक्षा सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक, द्वितीय स्तर के लिए अपराह्न 12:00 से 1:00 बजे तक एवं तृतीय स्तर के लिए अपराह्न 2:00 से 3:00 बजे तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे जो बहुविकल्पीय प्रकार के होंगेl सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में सभी अभ्यर्थियों को अपने लैपटॉप या मोबाइल के साथ उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर प्रत्येक स्तर से प्रत्येक जिले में कुल 9 अभ्यर्थियों की यानी सभी जिलों से कुल 342 अभ्यर्थियों को चयन किया जाएगाl इसके बाद 22 दिसंबर को जिले के सरकारी अभियंत्रण या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को नगद पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। जबकि सभी जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को राज्य स्तर पर इंदिरा गांधी तारामंडल पटना में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 23 दिसंबर को गणितीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजित होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग