राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। आगामी 20 दिसम्बर से प्रखण्ड क्षेत्र के बगोईया गांव स्थित योगी बाबा हनुमान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए ग्रामीण सहयोगियों ने महायज्ञ के प्रति समर्पणता से पूर्ण तैयारी में जुटे है। वही ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महायज्ञ में सनातन धर्मानुसार अनेक प्रदेशो से आचार्य व संत के समागम होगा। जिसमें यज्ञधीश कन्हैया दास जी महाराज, श्रीमद्भागवत कथा वाचक श्री श्री 1008 संत रामलखन दास शास्त्री जी महाराज, एवं मानस मर्मज्ञ श्री 108 सियाराम दास जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न किया जाएगा। महायज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा, दूसरे दिन मंडप प्रवेश तथा पूरे नौ दिनों तक कथा प्रसंग, हरि-कीर्तन के साथ अंतिम दिन पूर्णाहुति सह प्रसाद वितरण व भंडरा के आयोजन में समस्त क्षेत्र के श्रद्धालु आमंत्रित एवं सहयोगी बनकर पुण्य के भागी बनेंगे।महायज्ञ के आयोजकों समेत समस्त ग्रामीणों में काफी उत्साह और समर्पण देखा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग