राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सीओ कुमारी सुषमा ने शनिवार को एकमा व रसूलपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें सुनीं। इस दौरान एकमा थाना और रसूलपुर थानों में कुल दो नए मामले आए। जिसमें से नये अथवा पुराने मामलों में से किसी भी का निष्पादन नहीं किया गया। इस मौके पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, सीआई योगेंद्र पासवान के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग