राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 134वीं जयंती के अवसर पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति द्वारा दिव्यांजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान सदर प्रखंड कार्यालय के कर्मियो सहित दर्जनों दिव्यांजन सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति ने कहा कि लोक कवि स्व भिखारी ठाकुर सारण जिले के गौरव है उनके अंदर भी दिव्य गुण थे जिनके बारे में जितनी भी चर्चा की जाए कम होगी। उन्होंने समाज के कुरीतियों को अपने रचनाओं के माध्यम से लोगो के समक्ष रखा साथ ही उसके खात्मे का भरसक प्रयास भी किया। उनकी जयंती पर आज दिव्यांगजनो के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा एक छोटा सा उपहार दिव्यांजनो को दिया जा रहा है। अभी भी कई ट्राई साइकिल सदर प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध है जैसे ही जरूरतमंदों का आवेदन आयेगा उन्हे ट्राई साइकिल मुहैया करा दी जायेगी। वहीं ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजन काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी किसी दिव्य पुरुष से कम नहीं हैं। भिखारी ठाकुर जी भी प्रतिभा के धनी थे। उनकी जयंती पर यह ट्राई साइकिल मिला, यह हमारे लिए अनमोल उपहार के समान है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग