राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद के नेतृत्व में एकमा- सहाजितपुर सड़क पर भुईली गांव के समीप चौराहे पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एकमा टोला हाता विष्णुपुरा गांव निवासी अजीत कुमार राम व अनिल कुमार राम को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक के अलावा गिरफ्तार आरोपितों के पास तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग