राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय बाजार पर फिल्पकार्ट सी ए बी टी कुरियर कंपनी के ब्रांच में घुस कर अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश लॉकर लेकर भाग निकले जिसमे 2 लाख 75 हजार रुपया रखा था प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन कर्मचारी शनिवार के सुबह गोदाम सह केन्द्र खोलकर बाहर से सामान आने के प्रतीक्षा कर रहे थे इसी क्रम में दो बाईक पर चार अपराधी मुंह बांध कर हाथ मे हथियार लहराये घुसे और दो स्टाफ कुछ समझ पाते इससे पहले अपराधियों ने गन पॉइंट में ले लिया और लोहे के छोटे कैश लॉकर को बहुत ही तेजी से उठाकर लेकर भागे जिसमें 2 लाख 75 हजार रुपया रखा था जब अपराधी भागने लगे तो दोनो कर्मचारी का मोबाइल भी छीन कर भाग निकले घटना के उपरांत इसके कर्मचारी ने स्थानीय पुलिस ने लूट की घटना सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने कर्मचारियों से घटनाक्रम की जानकारी लेकर छापेमारी शुरू कर दी हालांकि अब तक कोई सुराग हाथ नही लगा है वही इस घटना से आस पड़ोस के दुकानदार काफी दहशत में है। वही इस घटना के सम्बंध में कर्मचारी शैलेन्द्र कुमार सिंह के बयान पर अज्ञात अपराधियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग