पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक स्टेशन रोड में शनिवार की शाम अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल चल रहें शख्स को टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें पैदल जा रहा शख्स घायल हो गया। घटना की सूचना आस पास के लोगों ने थाना पुलिस को दी मौके पर थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान हंसाफीर गांव निवासी सकलदेव तिवारी का 40 वर्षीय पुत्र संतोष तिवारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड होकर पैदल घर जा रहें शख्स को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसमें पैदल जा रहा शख्स घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग