पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में रविवार को हैमयोपैथिक दवा खरीदने आए हेमोयोपैथिक चिकित्सक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चिकित्सक गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। घायल चिकित्सक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गधुआ कतालपुर गांव निवासी स्व कैलाश पति सहाय के 55 वर्षीय पुत्र फणी भूषण सहाय के रूप में हुई। घायल चिकित्सक का प्राथमिक उपचार के बाद एक पैर गंभीर रूप से टूटने से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना में घायल चिकित्सक ने बताया उनका शेर स्टेशन के पास क्लिनिक हैं उसी के लिएं दवा लेने मशरक अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर आए थे वही से वापस जाने के दौरान स्टेशन रोड में सड़क के बीचों बीच बह रहें नाले की पानी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें वह घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग