राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस और एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रविवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी करतें हुए 99 पीस फ्रूटी पैक के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएलटीएफ टीम में अजय कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से डुमरसन में छापेमारी की गई तो डुमरसन गांव में रवि कुमार पिता स्व चन्दन प्रसाद के पास और बंगरा गांव में विसुन साह पिता गणीनाथ साह के पास टोटल 99 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वही दोनों शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग