संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कृषि प्रधौगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से रविवार को हरपुर पंचायत के हरपुर गौशाला परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहाँ दर्जनों किसानों ने चौपाल में शामिल हो विशेषज्ञों से सरकार प्रायोजित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्नत खेती के गुड़ सीखे। इस दौरान बीटीएम अनूप प्रकाश ने किसानों को मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, ज़ीरो टिलेज योजना, वर्तमान में गेहूं की बीज पर मिलने वाली अनुदान योजना सहित रवि फसलों के बेहतर उत्पादन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं एटीएम अभिषेक कुमार सिंह ने किसानों को बागवानी मिशन और मशरूम उत्पादन को लेकर जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही खेतों की उर्वरा शक्ति बनाये रखने के लिये समय-समय पर मिट्टी की जांच कराते हुए आवश्यकता अनुरूप ही उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी गई एवं जैविक खेती करने पर जोर दिया गया। इस दौरान उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना मसलन ड्रीप, सिंचाई, स्प्रिंकलर आदि के बारे में भी किसान भाइयों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह उद्यान पदाधिकारी अनूप प्रकाश, आत्मा अध्यक्ष विनय सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह, अरमान हुसैन, कृषि समन्वयक अतुल सिंह, फणीन्द्र प्रसाद, दयाशंकर राम, बीरेन्द्र गुप्ता, किसान सलाहकार इजहार आलम, मुन्ना मांझी, अशोक सिंह, किसान विनय कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, बबन प्रसाद सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग