विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखंड स्थित परसौना पंचायत के नवनिर्वाचित नए मुखिया सरिता देवी व उनके प्रतिनिधि युवा समाजसेवी अमित शाह को भाजपा बिहार के पूर्व कार्यसमिति सदस्य सह सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रतिनिधि राकेश सिंह ने मुखिया के घर पहुच कर बुके व अग्ग वस्त्र के साथ फूलमाला पहनाकर शुभकामना बधाई दी।इस दौरान मुखिया ने अपने पंचायत में जल निकासी बनवाने के लिए बड़े नाले की निर्माण कर हरदिया चवर से जोड़वाने का सांसद प्रतिनिधि से आग्रह किया।वही राकेश सिंह ने मुखिया के बातों सांसद रूडी तक पहुचाने व पंचायत के विकास में हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर संतोष शर्मा,राजेश श्रीवास्तव,धर्मनाथ राय,संतोष साह,सोनू ठाकुर,चंदन कुमार राजन राय समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग