संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शनिवार को माँझी के बहोरन सिंह टोला में एक कार्यकर्ता बैठक के दौरान सारण एमएलसी निकाय। से राजद के प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने कहा कि अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड लोगों पर भारी पड़ रही है। ऐसे में जिला प्रसासन को प्रत्येक चौक चौराहे पर अलाव जलाने की पहल शुरू करनी चाहिए। आज पछुआ हवा का प्रभाव ज्यादा बढ़ा है। ठंड बढ़ने के बावजूद प्रशासन उदासीन बना हुआ है। कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। सुबह-शाम कुछ दुकानदार निजी व्यवस्था से अलाव जलाकर ठंड से राहत दिलाने का कार्य कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय धूप से कुछ राहत मिल रही है लेकिन शाम होते ही ठंड में इजाफा होने लग रहा है। जिला प्रशासन से आग्रह है कि जल्द से जल्द हरेक चौक चौराहे के साथ साथ सार्वजनिक स्थल पर अलाव की ब्यवस्था कराई जाय जिससे जिले के गरीबों को ठंढ से राहत मिल सके। मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग