संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माँझी प्रखण्ड के कौरू धौरू पंचायत अंतर्गत गुर्दाहा खुर्द ग्राम में आवान इंडिया एजुकेशन एंड सोसल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में कोविड योद्धा सम्मान समारोह एवं निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का हुआ आयोजन कार्यक्रम का विधवत उदघाटन सिवान सदर विधायक व पूर्व मंत्री श्री अवध बिहारी चौधरी व हिना साहब ने किया इस अवसर पर करीब दो हजार मरीजो का स्वास्थ्य जाँच किया गया जिसमें तीन सौ लोगो का ब्लड जाँच किया गया जिसमें रोगियों के बीच मुफ्त।दवा भी दिया गया वही उक्त आयोजन में सारण सिवान ,एवं पटना के बिभिन्न रोगों विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल मौजूद रहा उक्त आयोजन में कैम्प के माध्यम से यूनानी चिकित्सा, आयुर्वेदिक चिकित्सा, होम्योपैथी, के साथ साथ अंग्रेजी चिकित्सा से लोगो को लाभ पहुचाया गया।इस अवसर पर मुखिया पतिउदयशंकर सिंह,डॉ सरोज सिंह, डॉ, फरीद साहब,मानस मन्दाकिनी के अध्यक्ष मोहन शर्मा जी,डॉ शशिभूषण सिन्हा, एस के अमन, लीलावती गिरी,यतेंद्र नाथ सिन्हा,रवीन्द्र नाथ मिश्रा, प्रीतम यादव,डॉ रोहित कुमार, विनोद सिह सुनील पाण्डेयआदि मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन हारून शैलेन्द्र ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग