राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के विभिन्न गांवों में आपसी व जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में सात महिला समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. विकास कुमार विमल व डॉ. पंकज कुमार द्वारा किया गया।
इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अबतक किसी नामजद की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। घायलों में देवपुरा गांव की हीरामती देवी, लौवारी गांव के धर्मनाथ चौबे, राहुल चौबे, रेखा कुमारी, रामनरेश महतो, नसीरा गांव की गीता देवी, पूजा कुमारी, रेशमी कुमारी, प्रभावती देवी, नमिता देवी व छित्रवलिया गांव की संध्या देवी शामिल हैं। उधर बाइक दुर्घटना में भरहोपुर गांव निवासी फैयाज अनवर घायल हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग