राष्ट्रनायक न्यूज।
छ्परा (सारण)। गड़खा प्रखंड के उच्च विद्यालय धनौरा के प्रांगन मे राधेश्याम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से मेधा छात्रवृति व ट्राफी का वितरण राधेश्याम सिंह की पत्नी सावित्री सिंह व पुत्री सीता सिंह की स्मृति में किया गया। छात्रवृति व कंबल वितरण राधेश्याम बाबू के पुत्र पटना उच्च न्यायालय के सेवा निवृत न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। ट्राफी व छात्रवृति गगणदेव नारायण सिंह उच्च विद्यालय धनौरा महंथ राम शरण दास, उच्च विद्यालय नरांव व उच्च विद्यालय डुमरी के 2021 में तीनों विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रो के बीच क्रमशः 2500, 2100 एवं 1500 की राशि व ट्राफी का वितरण किया गया। प्रथम पुरस्कार उच्च विद्यालय नरांव के चंदन कुमार, द्वीतीय पुरस्कार नरांव की ही ज्योति कुमारी व तृतीय पुरस्कार उच्च विद्यालय डुमरी के सुरभी कुमारी को मिला। इस अवसर पर सैकडो छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि मेधा छात्रवृति व पुरस्कार वितरण से हमारे जवार के बच्चो में पिछले दो दशको से काफी प्रतिस्पर्धा बन गया है। मेधा छात्रवृति सह कंबल वितरण समारोह मे छह पंचायतों के सैकडों निःशक्त व जरूरतमन्दों के बीच किया गया। विक्लांग व्यक्तियो को कंबल के साथ नकद राशि का वितरण किया गया ।इस समारोह मे पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायधीश के साथ ट्रस्ट के सचिव श्रीमती रंजना सिंह डॉ गणेश सिंह, डा वीरेन्द्र सिंह, पार्वती सिह,अधिवक्ता आदित्य सिंह के अतिरिक्त पटना उच्च न्याय के कई वरीय अधिवक्ता व गणमान्य अतिथियो के अलावे कोठिया-नरांव मौजमपुर मुसेपुर,डुमरी व जुअरा पंचायत के दर्जनो गांवो के हजारो गणमान्य लोग व जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।कंबल वितरण समारोह के पश्चात सभी उपस्थित लोगों को भोजन कराकर विदा किया गया। इस पावन कार्यक्रम के सफलता के लिए उपस्थित लोगो ने भरी-भूरी प्रशंसा की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग