राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के शिव एकेडमी परिसर में ग्रामीण चिकित्सक एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में संजीवनी लाइफ केयर पटना के कंसलटेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ सुदीश कुमार ने मूत्र से संबंधित विभिन्न बीमारियों उनके विभिन्न विभाग, कारणों और निदान से संबंधित विषय पर विस्तार से ग्रामीण चिकित्सकों के बीच चर्चा की। इस प्रशिक्षण सत्र में स्थानीय रेफरल अस्पताल के डॉक्टर एबी शरण स्थानीय चिकित्सक डाक्टर त्रिलोकीनाथ सिंह उपस्थित थे। बेहद कम उपलब्ध संसाधनों के बावजूद प्रतिकूल से प्रतिकूल परिस्थिति में भी ग्रामीण आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाले ग्रामीण चिकित्सकों के योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा वक्ताओं द्वारा की गई। करोना काल में जहां बड़े-बड़े अस्पताल और नामचीन चिकित्सक अपने हाथ खड़े कर देते थे वहीं यह ग्रामीण चिकित्सक अपनी जान की परवाह किए बगैर ग्रामीणों के इलाज में निरंतर गतिशील दिखे। प्रशिक्षण में शामिल एक चिकित्सक का कहना था कि ग्रामीण स्तर पर न्यूनतम स्वास्थ्य संसाधनों के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य सेवा में निरंतर प्रयत्नशील इन स्वास्थ्य सेवकों को उचित प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है ।आवश्यकता इस बात की है कि राज्य और केंद्र स्तर पर स्वास्थ्य के तमाम बड़े बड़े बजट में इन स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी जगह होनी चाहिए जिससे सुदूर ग्रामीण आबादी में भी नियमित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग