राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार को सतजोड़ा हरिजन टोली में छापेमारी कर 10 लीटर स्पिरिट के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी सतजोड़ा हरिजन टोली निवासी शिवशंकर राम बताया जाता है। बताया जाता है कि घर में शराब रखे की सूचना मिलते ही एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को रविवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग