राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड तरैया के गोदाम की शीघ्र इन्वेंट्री की जाएगी। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी सारण, छपरा अजय कुमार अलंकार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा को एक पत्र प्रेषित कर दंडाधिकारी व सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति किये जाने की मांग की गई है। प्रेषित पत्र में कहा गया है की व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के प्रबंधक सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी तरैया के द्वारा सूचित किया गया है कि पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड तरैया के द्वारा गोदाम एवं अभिलेख का प्रभार प्रबंधक सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी तरैया को नहीं सौंपा जा रहा है। ऐसे में व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड तरैया के गोदाम का इन्वेंट्री कराया जाना आवश्यक है। इस हेतु दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की गई है। बताते चलें वर्षों से विवाद के चलते व्यापार मंडल का लाभ तरैया के लोगों को नहीं मिल रहा है। इस कड़ी में जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सारण, छपरा के द्वारा किए जा रहे कार्रवाई से किसानों में आशा की उम्मीद जगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग