राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। बिहार और विकास नेता जी इन दोनों का तालमेल सारण के दिघवारा प्रखण्ड में ठीक नहीं चल रहा है। दिघवारा के मलखाचक गांव सहित कई गांव का मुख्य मार्ग जो एनएच -19 से जुडता है। आज विकास की लड़ाई में कई एक साल से पीछे चल रहा है। आज उस सड़क की स्थिति ऐसी है, कि किसी की इमरजेंसी हो या तबियत खराब, सड़क के कारण वह सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता है। आज सड़क का गड्ढा इतना बड़ा हो गया है कि विकास का पहिया उसी गड्ढे में सालों से फसा है। आज जरूरत है, उस सड़क का विकास हो। ताकि उस सड़क से जुडें हजारों परिवार का जीवन वसर ठीक से हो सके। आपको बता दें वहां मौजूद मलखाचक गांव जिसका इतिहास की गवाही आज भी उसकी मिट्टी देतीं है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मलखाचक के वीरों की दास्तान पूरे बिहार की भूमि आज भी दे रही हैं। यहां के क्रांतिकारियों ने अपने खुन से इस मिट्टी को सिंचा है। आज जरूरत है, कि ऐसी भूमि का विकास सरकारी स्तर से हो न कि सरकारी लापरवाही की भेंट चढे। क्षेत्रीय लोगों ने संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की जनहित में मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग