राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड के कौरू-धौरू पंचायत के गुर्दाहा खुर्द ग्राम में रविवार को आवान इंडिया एजुकेशन एंड सोसल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में कोविड योद्धा सम्मान समारोह एवं निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का हुआ आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिवान सदर विधायक व पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी व हिना सहाब ने किया। शिविर में करीब दो हजार मरीजों की स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें 300 लोगों का ब्लड जाँच किया गया। साथ ही रोगियों के बीच मुफ्त दवा का वितरण किया गया। उक्त शिविर में सारण सिवान एवं पटना के विभिन्न रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल मौजूद था। जिसमें मरीजों को स्वास्थ्य से सम्बंधित कई मत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। कैम्प के माध्यम से यूनानी चिकित्सा, आयुर्वेदिक चिकित्सा, होम्योपैथी के साथ-साथ अंग्रेजी चिकित्सा से लोगो को लाभ पहुंचाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रविंद्र नाथ मिश्रा, मुखिया पति उदयशंकर सिंह, डॉ सरोज सिंह, डॉ फरीद साहब, मानस मन्दाकिनी, मोहन शर्मा, डॉ शशिभूषण सिन्हा, एस के अमन, लीलावती गिरी, यतेंद्र नाथ सिन्हा, रवीन्द्र नाथ मिश्रा, प्रीतम यादव, डॉ रोहित कुमार, विनोद सिह, सुनील पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हारून शैलेन्द्र ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग