राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भाजपा सारण का तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी सारण का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर डॉ आरएन सिंह इवनिंग कॉलेज में रविवार को समापन हुआ। जिला प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सत्र 13 के मुख्य वक्ता अभिमन्यु सिंह जिनका विषय भारत का वैश्विक परिदृश्य और नेपाल पर अपना व्यक्तत्व दिया। सत्र 14 के मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह विषय मीडिया के व्यवहार और उपयोग पर अपना वक्तव्य दिया। जिला प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र 15 के मुख्य वक्ता डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जिनका विषय व्यक्तित्व विकास पर अपना वक्तव्य दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया भाजपा जिला तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 15 सत्र हुए। सभी एक से बढ़कर एक वक्ताओं ने अपना सम्बोधन दिया, जिससे भाजपा कार्यकर्त्ताओं को बौद्धिक तथा राजनीतिक ज्ञान वर्धन हुआ। आवासीय प्रशिक्षण शिविर में सभी कार्यकता तीन दिन आवास प्रवास कर अपनी ऊर्जा को बढ़ाया है। सभी कार्यकर्ताओं तथा सभी अतिथि वक्ताओं के प्रति जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तुफैल अहमद कादरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, रमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, महामंत्री शांतनु कुमार,रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, अनिल कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, गायत्री देवी ,लक्ष्मी ठाकुर, मोहन शंकर प्रसाद, विरेन्द्र पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, बलवंत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश प्रसाद सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक धर्मेन्द्र सिंह समाज, आई टी सेल संयोजक निशांत राज, कला संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक अखिलेश कुँवर, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल महामन्त्री, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक सह संयोजक सभी मोर्चा के अध्यक्ष महामन्त्री आदि शामिल रहे।