राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रोटरी सारण के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन थाना चौक पर किया गया। शिविर के संयोजक डाॅ मदन प्रसाद ने बताया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, वजन तथा लम्बाई की जांच की गई। रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया किमधुमेह तथा उच्च रक्तचाप के लिए सुबह की सैर काफी लाभदायक है। उच्च रक्तचाप के मरीज को ठंड से बचना अति आवश्यक है। रोटरी सारण के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता तथा सचिव प्रदीप कुमार ने बताया रोटरी सारण द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 185 लोगो की जांच की गई। काफी मरीज मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप एवं वजन बढ़ने के मिले, जिन्हें उचित सलाह भी दी गई। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में रोटरी सारण अध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव प्रदीप कुमार, संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, संस्थापक सचिव राजेश फैशन, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर मदन प्रसाद, पंकज कुमार, अशोक कुमार, महेश कुमार गुप्ता, राजेश जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, अजय प्रसाद, दिलीप पोद्दार, सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार, राकेश कुमार, विजय ब्याहुत, डॉ दीपक कुमार आशुतोष, राजेश गोल्ड, विजय रंजन, दीनानाथ प्रसाद आदि ने सराहनीय सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग