राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रविवार को धर्मनाथ मंदिर के प्रांगण में श्री धर्मनाथ मंदिर न्यास समिति कमेटी का बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुखता से शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति हुई। मंदिर परिसर में लाइट का काम संपन्न हुआ एवं मंदिर परिसर के अंदर पुराने बाथरूम का मरम्मत एवं दीवारों पर टाइल्स लगाने एवं पश्चिम साइड की बाउंड्री वॉल करने के लिए तथा अन्य कार्य करने के लिए मुख्य मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। बाथरूम के सुंदरीकरण का खर्च छपरा शहर के व्यवसाई सुनील पप्पू ने उठाने का निर्णय लिया। वहीं लाइट के काम के लिए जो खर्च हुई है, उसकी जिम्मेवारी दीनानाथ प्रसाद ने उठाया, तो बाउंड्री वॉल के लिए 10 बोरा सीमेंट अजय कुमार गुप्ता, 10 बोरा सीमेंट सुभाष राय उर्फ झरीमन राय, 10 बोरा सीमेंट राकेश यादव एक ट्राली बालू किशन देव राय तथा एक ट्रॉली वाली संतोष कुमार सिंह ने दान किया। इस बैठक का आयोजन श्री धर्मनाथ धनी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश फैशन, सचिव राकेश यादव, उपाध्यक्ष श्री प्रीतम यादव, कन्हैया सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान, अनिल सिंह, अशोक कुमार,मदन सिंह, अर्धेन्धु शेखर, वार्ड पार्षद मुकेश पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री धनंजय जी, विश्व हिंदू परिषद जिला उप संयोजक पप्पू सिंह, रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं सैकड़ों मोहल्ला वासी एवं नगर वासी शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग