राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर (सारण)। जल जमाव की वजह से प्रखंड के किशुनपुर लौवार व पुरुषोत्तमपुर पंचायत में गेंहू की खेती अब तक शुरु नहीं हो सकी हैl। जल निकासी के लिये कोई ठोस उपाय नहीं होगा तब तक खेती संभव नहीं है। ये बातें नाजिरगंज के किसान नेता श्याम सुंदर सिंह ने कही। किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिये कृषि विभाग ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया था। किसान गोष्ठी में किसानों ने खेती बारी से जुड़े समस्याओं को रखा। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई समस्याओं का निदान किया। भटवलिया गांव के किसान हरेंद्र कुमार ने नीलगाय व आवारा पशुओं से होने वाली फसल क्षति को बड़ा नुकसान बताया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन किसान ब्रजेश तिवारी व कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। कई महिला समूहों को मुफ्त में बीज दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बिष्णुपाल शर्मा ने कियाl। इस मौके पर महिला किसान कांति देवी, माया देवी, उषा देवी, बीरेंद्र कुंवर, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार रजक, कमलेश सोनी, सुभाष प्रसाद व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग