राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री हरित कृषि सयंत्र योजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लघु तथा सीमांत किसानों तक यांत्रिकीकरण का लाभ पहूंचा कर कृषि उपज में वृद्वि एवं कृषकों के आय को बढ़ाने का कार्य किया जाय। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य में कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने एवं लघु तथा सीमांत कृषकों तक यांत्रिकीकरण का लाभ पहॅुचा कर कृषि उपज में वृद्वि एवं कृषकों के आय को बढ़ाने के उदेश्य से मुख्यमंत्री हरित कृषि सयंत्र योजना प्रारंभ किया गया है। इस योजना के तहत पैक्सों में आधुनिक कृषि सयंत्र बैंक स्थापित किया जाना है। इसके लिए चयनित पैक्सों को प्रति पैक्स पन्द्रह लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें पचास प्रतिशत ऋण (7.50 लाख) एवं पचास प्रतिशत (7.50 लाख) की राषि अनुदान के रुप में दी जाएगी। पैक्स के द्वारा ऋण मद की राशि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा निर्धारित ब्याज/दण्ड के साथ अगले पांच वर्षो में दस अद्र्ववार्षिक किस्तों में वापस करना होगा। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा नियमानुसार कुल आठ अहत्र्ता पूरा करने वाले पैक्स का चयन करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। आठ अहत्र्ताओं हैं पैक्स कृषि आगत व्यवसाय करती हो, पैक्स में प्रबंधक नियुक्त हो, पैक्स का अपना भवन हो, पैक्स में निर्वाचित प्रबंध समिति कार्यरत हो, पैक्स वित्तीय वर्ष 2018-19 तक अंकेक्षित हो, पैक्स लाभ में हो, पैक्स किसी भी प्रकार के सरकारी ऋण/चक्रीय पूंजी के भुगतान में डिफालटर नहीं हो, पैक्स के पास कृषि सयंत्र बैंक की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध हो। पैक्स को कृषि यंत्रों का क्रय जेम पोर्टल से करना होगा। जिलाधिकारी के द्वारा सभी अहत्र्ता पूरा करने वाले पैक्स को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार अलंकार, जिला जन- सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग