- कोरेयां पंचायत के वार्ड संख्या 13 में आधा घरों में किया जा रहा पेयजल की आपूर्ति, जतायी नाराजगी
- नगरा के सभी पंचायत के हर घर नल का जल योजना की बीडीओ से मांगा जांच प्रतिवेदन
नगरा(सारण)। गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर वार्ड स्तर पर हर घर नल का जल योजना संचालित है। इस योजना को लोक स्वास्थ्य अभियंत्र यानी पीएचईडी एवं वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति यानी डब्लूआईएमसी के द्वारा निर्मित किया गया है। जिसका रख-रखाव एवं नियमित अनुश्रवण को लेकर पीएचईडी एवं डब्लूआईएमसी को जिम्मेवारी दी गई है। साथ हीं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण समिति का भी गठन किया गया है। प्रखंड के करीब आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में नल-जल योजना का कार्य पीएचईडी के द्वारा कराया गया है। जिसकी जांच वरीय उप समहार्ता बालदेव चौधरी द्वारा सोमवार को किया गया। इस दौरान कार्य की गुणवता, पेलजल की गुणवता एवं जलमीनार की गहनता से जांच की गई। अफौर पंचायत के पोखरा के समीप स्थित पानी टंकी का साफ-सफाई व ऑपरेटर उपस्थित नहीं थे, जिस पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। अफौर पंचायत के ही रामचौरा स्थित पानी टंकी के साफ-सफाई आदि तथा लोगो दे पूछताझ के दौरान लोगो ने बताया कि समय पर पानी मिलता है। जांच के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, पंचायत सचिव बृजबिहारी प्रसाद यादव, सुशील कुमार प्रसाद एवं तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
मीडिल स्कूल में टूटे नल को देख भड़के एडीएम, एचएम को ठीक कराने का दिया निर्देश
तुजारपुर पंचायत के वार्ड चार, सात व नौ तथा तेरह वार्ड में निरीक्षण के क्रम मध्य विद्यायल के प्राचार्य ने बताया कि असमाजिक तत्वों द्वारा नल को तोड़ दिया गया, जिससे पानी गिरता हैं। इस पर एडीएम ने प्राचार्य को जल्द से जल्द नल ठीक कराने का निर्देश दिया। वही तकिया पंचायत के वार्ड एक, दो, तीन, चार, छह, सात, नौ, दस, 12 व 13 तथा खोदाईबाग में पानी चालू था, जिसका गुणवत्ता अच्छा था। इस पर संतोष व्यक्त किया है।
कोरेयां पंचायत के वार्ड संख्या 13 में आधा घरों में किया जा रहा पेयजल की आपूर्ति, जतायी नाराजगी
प्रखंड के कोरेया पंचायत में पीएचईडी से निर्मित पानी सप्लाई सयंत्र का एडीएम ने गहनता से जांच किया। उन्होंने वार्ड संख्या नौ व 13 में लगे पानी सप्लायी सयंत्र की जांच किया। इस दौरान पाया कि इन वार्डो में आवासित आधे घरों में ही पानी की आपूर्ति की गई है। यह देख एडीएम ने काफी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को यथाशीघ्र संपूर्ण वार्ड में जलापूर्ति का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
नल-जल योजना के जांच की सूचना पर वार्ड सदस्यों में हड़कंप
प्रखंड के 94 वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति यानी डब्लूआईएमसी द्वारा हर घर नल का जल परियोजना का निर्माण किया गया है। जिसमें अधिकांश वार्डो में गुणवतापूर्ण तरीके से कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत कई वरीय पदाधिकारियों से शिकायत किया है। जिसकी भी जांच की जानी है। बहरहाल, अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि डब्लूआईएमसी से निर्मित नल-जल योजना की जांच होगी या कागजी फाइलों में धूल फांकेगी। प्रखंड में नल-जल योजना की जांच की सूचना मिलने के बाद वार्ड सदस्यों एवं वार्ड सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मचा हुआ था। कई लोग जांच टीम किस पंचायत में कहां जांच कर रही है, इसको लेकर दिनभर एक-दूसरे से सूचना प्राप्त करते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग