राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आज युवा ब्राह्मण चेतना मंच छपरा इकाई के द्वारा शहर के नगरपालिका चौक पर ब्राह्मणों पर विवादित बयान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया गया मंच के वरिष्ट सदस्यों के द्वारा एवम आक्रोशित ब्राह्मणों द्वारा जीतन राम मांझी को चेतावनी दी गई एवम माननीय प्रधानमंत्री जी एवम मुख्यमंत्री जी से इसपर कारवाइ करने की मांग की गई। युवा ब्राह्मण चेतना मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदश्य पंडित श्याम सुंदर मिश्र ने कहा कि सरकार अगर इसपर जल्द करवाई नही करती है तो मंच पूरे देश मे एक साथ आक्रोशित आंदोलन को बाध्य होगा। प्रमुख एवम वरिष्ठ सदस्य पंडित संजय पाठक ने कहा कि उसे माफी मांग कर क्षमा प्रार्थना करनी होगी। ब्राह्मणों का यह आक्रोश अत्यंत उग्र था। इस कार्यक्रम में पं अरुण पुरोहित, पं हरेराम शास्त्री, पं लोकेश पाठक, प्रशांत पाठक, बबलू पाठक, जिलाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय एवम सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग