अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक व मेरी दृष्टि मे 2047 का भारत विषयक में बच्चों ने अपने विचार लिखे| बच्चों ने स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी पतीला निवासी स्व सरयू सिंह के बारे में बताया। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यो का जिक्र किया। वही “मेरी दृष्टि में 2047 का भारत, विषय में बच्चों ने अपने अपनी बातें लिखी| बच्चों द्वारा लिखित सभी पोस्ट कार्डों को प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली भेजा जाएगा। कार्यक्रम को विधिवत पूरा कराने में प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय, विजय कुमार साह, सुधा देवी वंदना कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग