संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाईक सवार दो उच्चके रुपये से भरे बैग को शिक्षिका से झपटकर फरार हो गए। बैग में एक लाख रुपये, बैंक पासबुक सहित कई आवश्यक कागजात भी था।घटना सोमवार की दोपहर सहाजितपुर थाना से आधा किलोमीटर दक्षिण एनएच 331 पर हुई। दिनदहाड़े एनएच पर रुपये छिनतई की घटना से राहगीर दहशत में हैं। पीड़ित शिक्षिका व डाढ़ीबाढ़ी निवासी सकुन्तला यादव ने मामले की जानकारी सहाजितपुर पुलिस को दी है। पुलिस उच्चकों की पहचान के लिए बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जूटी है। वहीं कई जगह चेक पोस्ट लगा वाहन जांच भी पुलिस द्वारा किया गया। पीड़ित शिक्षिका ने बताया है कि आवश्यक काम के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। वह बैंक से रुपये निकाल अपने पुत्र अभिषेक कुमार के साथ स्कूटी से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया। युवकों को पीछे आते देख शिक्षिका के पुत्र एनएच के किनारे बाइक खड़ी कर दी। जिसके बाद बाइक सवार युवक दक्षिण की ओर चले गए। शिक्षिका के पुत्र भी लघुशंका के लिए सड़क से नीचे उतर गया। लेकिन कुछ मिनट बाद ही दोनों उचक्के वापस हुए और शिक्षिका के बैग को झपटना चाहा। शिक्षिका बैग को मजबूती से पकड़ी थी, जिसके कारण वह अचानक सड़क पर गिर गयी। महिला को सड़क पर गिरे देख बाइक से उतर दूसरा युवक रुपये से भरे बैग झपट लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग