संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाइक सवार तीन लुटेरों ने पिस्टल के बल पर पिकअप लूट लिया। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहाई गाजन का है। मामले की प्राथमिकी पिकअप चालक शमसुद्दीन शाह ने स्थानीय थाने में दर्ज कराया है। चालक ने बताया है कि वह पिकअप पर चोकर लाद कर सोहई गया था। लौटने के दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसका पीछा किया।तीनो ने पिकअप रोक दी। पिकअप रुकते ही एक ने कनपटी पर पिस्टल सटा दी। जिसके बाद दो लोग पिकअप में सवार हो गए और खुद पिकअप चलाने लगे। रविवार की देर रात को एकमा के तिलकार चंवर में तीनों लुटेरों ने उसे पिकअप से नीचे उतार दिया और पिकअप लेकर फरार हो गये। पिस्टल देख वह काफी भयाक्रांत हो गया था। पिकअप लूट के बाद वह जैसे तैसे निकट के गांव में पहुंच अपनी स्थिति स्थानीय लोगों को बताया। स्थानीय लोगों की मोबाइल से ही उसने घटना की जानकारी अपने घर व पिकअप मालिक रमेश ठाकुर को दी। पूलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग