राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। इस संबंध में घायल महिला नूरनामा खातून ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि अपने घर पर बैठी हुई थी तो उसी समय घरेलू विवाद को लेकर सेराज खान, अजमेर खान, बखर खान उर्फ साकिर, जाहिद खान, राजा खान, अनवारी खातून, हुसनतारा खातून, रबीना खातून एकमत होकर आये और गाली गलौज करते हुए ईंट डंडा से मुझे मारने लगे। बचाने आये शाना प्रवीण, हनी खातून, अयान खान तो उनको भी सभी ने मिलकर ईंट डंडा व चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिये। सेराज खान इज्जत लूटने के नियत से कपड़ा फाड़ दिया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग आकर बचाये। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार तरैया रेफरल अस्पताल में हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नूरनामा खातून व आयन खान को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग