राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के विभिन्न गांवो में पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित जलापूर्ति व्यवस्था का अपर अनुमंडल पदाधिकारी नलीन प्रताप राणा द्वारा जांच किया गया। इस दौरान महम्मदपुर पंचायत के अलग वार्डो में पहुचे एवं जांच की। प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में बने जलमीनार के जांच करने पहुंचे एएसडीओ ने पाईप लाईन में हो रहे लीकेज को देख संवेदक को उसे अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी ठीक नही है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ राकेश रौशन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग