राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जमीनी विवाद में युवक को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के कंठ छपरा निवासी रोहित कुमार ओझा ने आधा दर्जन नामजद और आधा दर्जन अज्ञात को अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मैं सड़क के किनारे स्थित अपना खेत देखने गया था। जहाँ कपिलदेव ठाकुर, सुभाष ठाकुर, संजय ठाकुर, कविंद्र ठाकुर, उमेश ठाकुर सहित आधा दर्जन अज्ञात लोग रंगदारी में मेरा खेत जोत रहे थे।जब मैंने माना किया तो सभी लोग हाथ में लिए रॉड और बांस से मारने लगे। जिसमे मैं और मेरे साथ गए विजेंद्र जख्मी होकर अपनी जान बचाकर भागे। पीड़ित ने बताया है कि पूर्व में भी इनलोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिस मामले में थाने में आवेदन दिया गया था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग