मैथिली शुक्ल। राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा टेकनिवास बैंक आफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर अमरजीत कुमार सिंह ने एक आज सैकड़ों पेंशनरों को उनके मूल पेंशन का पेंशन स्लीप पेंशनर अध्यक्ष राम नारायण यादव के उपस्थिति में वितरण कर एक ऐतिहासिक कार्य किये है जो पेंशनरों की लंबी मांगें में से एक प्रमुख मांग थी। विदित हो कि बैंक आफ इंडिया टेकनावास बैक में लगभग एक हजार पेंशनर पेंशन लेते आ रहे है जिनमें से 80 प्रसेंट पेंशनरों को उनके पेंशन का बेसिक पेंशन मालुम नही होने के कारण पेंशनर असंतुष्ट थे और आज यह मांगते पुरी हुई और पेंशनरों ने ब्रांच मैनेजर को आशीर्वाद देते नजर आये। पेंशनर अध्यक्ष श्री यादव इसे एक एतिहांसिक काम बताते हुए यह भी कहा कि जिले के सभी बैंको की पेंशनरों की भी यही समस्या है इसलिए सारण जिला के सभी बैंक अपने पेंशनरों की इस समस्या को पेंशन स्लीप वितरण करें बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें। – प्रमुख रुप से वितरण के समय ब्रांच मैनेजर अमरजीत सिंह, चन्द्रमा यादव, मुक्तेश्वर सिंह, सुबोध मांझी, अभिशेख सिंह, शिवबालक सिंह, तारकेश्वर शर्मा, शैलेश्वर सिंह, आदि प्रमुख पेंशनर मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग