नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बनबारीपुर गांव के युवाओं ने सभी ग्रामीणों के साथ देवी मंदिर के प्रांगण में बैठक किया गया जिसमें बदले हुए परिवेश में अश्लील गीत जो डी जे पर बजती है उससे समाज मे बहुत दुष्प्रभाव पर रहा है जिससे टीनएजर्स बच्चे काफी प्रभावित होते है वही शादी, पूजा पाठ तथा अन्य अवसर अश्लील गीत बजाने पर रोक लगाने का निर्णय किया गया वही इस बात का निर्णय हो जाने के बाद अगर कोई अश्लील गीत बजाता है तो आर्थिक जुर्माना लगाया जायेगा ताकि समाज सही दिशा की ओर बढ़े और आदर्श सामाज की स्थापना हो सके इस अवसर पर युनारबी राय, सिंहेश्वर राय, लड्डू राय, सुरवर राय, मनोज राय, कृष्णा राय,बिरेन्द्र राय तथा संतोष राय सहित अन्य लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग