राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जितना राम मांझी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर शिकायत दर्ज

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। छपरा में अखिल भारतीय सारण जिला ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जितना राम मांझी पर एक जनसभा के दौरान ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग पर शिकायत दर्ज कराई एवं माँझी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्यनारायण पूजा के खिलाफ जीतन राम मांझी के बयान का मकसद हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है. इसके अलावा उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. तिवारी  ने कहा, ‘मांझी का बयान राष्ट्रीय एकता को खंडित करने एवं भारतीय संबिधान के मूल भुत सिद्धान्तों  को अपने बयानों से तोरा है एवं  जातिये उन्माद एवं दंगा करना चाहते है उनके अपमानजनक बयान में दो जातियों के बीच दंगे पैदा करने की क्षमता है।’

जानिये क्या है मामला?

दरअसल, जीतन राम मांझी ने 19 दिसंबर को पटना में एक जनसभा के दौरान ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. उन्होंने कहा था, ‘जब मैं छोटा था, सत्यनारायण पूजा का प्रचलन हमारे मुसहर समुदाय में ज्यादा लोकप्रिय नहीं था। इन दिनों सत्यनारायण पूजा का प्रचलन लगभग हर घर में हो रहा है। इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि ब्राह्मण (पंडित) हमारे घर आते हैं। पूजा करते हैं, लेकिन वे हमारे घरों में खाना नहीं खाते हैं. वे बेशर्मी से हमारे घरों में खाना खाने के बजाय हमसे पैसे (दक्षिणा) मांगते हैं।’ आरोप है कि मांझी ने ब्राह्मणों के लिए  अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।