पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के स्टेशन रोड में बीआरसी परिसर में मंगलवार को स्वर्गीय दिनेश्वर सिंह शिक्षक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सह शिक्षक सम्मान समारोह शुरू हुआ। इस कार्यक्रम से अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक रविंद्र नाथ सिंह ने किया। मौके पर गड़खा पूर्व विधायक रघुनंदन मांझी, चन्द्रकेतु सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, शिक्षाविद् सेवानिवृत्त प्राचार्य हीरालाल अमृतपुत्र, पूर्व प्रधानाध्यापक रविंद्र नाथ सिंह, डॉक्टर पी के परमार, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षक नेता कुमार प्रमोद, जाप नेता संजय सिंह, आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, डीसी गुप्ता, जलेश्वर सिंह, सुरेन्द्र पांडेय, रामाशंकर सहनी, रामजीवन सिंह जीवन समेत दर्जनों लोगों के द्वारा स्वर्गीय शिक्षाविद् दिनेश्वर सिंह के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन और मंच संचालनकर्ता कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने किया। वही कार्यक्रम में आगत अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सत्येन्द्र दुर्दशी और मनीष मशरखिया के नेतृत्व दर्जनों संगीत प्रेमी ने भाग लिया। वही बच्चों के बीच शिक्षक रामाशंकर सहनी, रवि कुमार सिंह, बिट्टू सिंह प्रतियोगिता का आयोजन कराया जिसमें सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग