राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुरजान चालीस आरडी बाजार पर बाइक मरम्मत के दौरान 70 रूपये लेन देन के विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के हरपुरजान चालीस आरडी बाजार पर बाइक मरम्मत के दौरान 70 रूपये लेन देन के विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें ड्यूटी पर तैनात अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव की अगुवाई में पुलिस बल को भेज मामले में घटनास्थल से तीन बाइक जप्त कर लिया गया वही मामले में सगीर मिया के द्वारा दिए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वही मामले में एक पक्ष के द्वारा भी आवेदन दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच- पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग