पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर किसान भवन में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर के ड्यूटी से गायब रहने से कार्यालय समेत लोगों के कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामलेे में मंगलवार को जब कार्यालय परिसर में जांच-पड़ताल की गई तो कम्प्यूटर आपरेटर के कक्ष में ताला लटका पाया गया वही मामले में कार्यालय में कार्यरत किसान कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो पता चला के कम्प्यूटर आपरेटर के रूप में तैनात नवल किशोर सिंह सप्ताह में कभी कभार आते हैं जिससे उन्हें विभागीय कार्य करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मामले में उनके द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी को जानकारी दे दी गई है। मामले में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार से जानकारी ली गई तों उन्होंने बताया कि संबधित कम्प्यूटर आपरेटर नवल किशोर सिंह को ड्यूटी से गायब रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है यदि संतुष्ट पूर्ण जबाब नही दिया जाता है तों आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला कृषि पदाधिकारी सारण को लिखा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग