राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार का है। एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि बाजार पर शराब की विक्री हो रही है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस बल को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने पुछताक्ष में अपना नाम लौवा कला निवासी नीरज चौरसिया बताया। जिसके हाथ मे लिये प्लास्टिक के बोरी की तलाशी ली गई तो अलग-अलग रखे सात प्लास्टिक के पन्नी में 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग