काेराेना संकट: स्कूल कोचिंग-ट्यूशन बंद रखने को लेकर बीडीओ ने बुलाई बैठक
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। कोविड-19में जारी अनलॉक फेज-2में स्कूल एवं कोचिंग-ट्यूशन बंद रखने तथा अतिआवश्यक निर्देशों के अनुपालन को लेकर बीडीओ रजत किशोर सिंह ने कोचिंग संचालकों की बैठक शनिवार को बुलाई है।प्रखंड मुख्यालय में 11बजे आयोजित होने वाली बैठक में परसा के सभी निजी विधालयों तथा कोचिंग-ट्यूशन संचालकों की उपस्थिति अनिवार्य करते हुए कोविड-19के आलोक में अगले आदेश तक निजी कोचिंग-ट्यूशन संचालित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी करते हुए निश्चित रूप से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग