राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में मंगलवार को परिवार नियोजन दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार की देख रेख में आयोजित परिवार नियोजन दिवस के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को परिवार नियोजन के फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में परिवार नियोजन संबंधित विभिन्न उपायो को लेकर आमलोगों को जागरुक करने के लिए प्रत्येक माह की 21 तारीख को परिवार नियोजन दिवस मनाने का निर्देश दिया गया है। इसी को लेकर मंगलवार को पानापुर पीएचसी में इसका आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों की संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि परिवार नियोजन के विभिन्न साधनो को अपनाकर अनचाहे गर्भ के मामले, मातृत्व मृत्यु दर, नवजात मृत्यु दर एवं प्रसव संबंधी जटिलताओं को कम किया जा सकता है। हमारे यहां सभी प्रकार के साधन उपलब्ध है. अपने सुविधा अनुसार इसका चयन कर सकते है। मौके पर डा. विकास कुमार, प्रखंड प्रबंधक केयर अमितेश कुमार, सीएचसी प्रकाश कुमार एएनएम शशिकला कुमारी सहित कई चिकित्सा कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग