- हत्या के प्रयास के कांडो में 11 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ कुल 995 लीटर अवैध शराब जप्त
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 19 और 20 दिसम्बर को विशेष अभियान चलाकर कुल 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गैस सिलेन्डर 02, गैस चूल्हा 02, शराब बनाने का बर्तन, ड्राम 03 मोबाईल 05, मोटरसाईकिल 03 , स्कार्पियों 01, लोहे का रॉड 01 , पिलास 01, कटर-01, जक 01, साईकिल 01 नगद राशि 30430 एवं 995 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। दिनांक 19 और 20 दिसम्बर को सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 38 शराब की भठ्ठी को ध्वस्त कर लगभग 8500 लीटर पाश, कच्चा शराब विनष्ट किया गया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग