राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत जबकि तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों का इलाज एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में कराया गया। जहाँ चिकित्सको ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को छपरा रेफर कर दिया। घटना के क्रम में बताया जाता है कि एकमा से यात्री को लेकर ऑटो आ रहा था। तभी खानपुर के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया और पलट गया। ऑटो पलटते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से ऑटो से यात्रियों को ऑटो से बाहर निकाला गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक भुवालपुर निवासी भूपेन दुबे बताए जाते हैं। मृतकों के परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। मांझी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग