राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। छपरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता के साथ मारपीट करने को लेकर एमवीआई सारण के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराई गई है। जिस दर्ज मुकदमे में व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता ब्रजमोहन शर्मा के द्वारा बताया गया है कि अधिवक्ता श्री शर्मा अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए एमवीआई कार्यालय गए थे। जहां सारण एमवीआई के द्वारा दो हजार रुपए की मांग की गई। जिस अवैध रुपए की मांग का विरोध करने पर एमवीआई के द्वारा अधिवक्ता के साथ गाली गलौज तथा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। तथा यह भी बताया गया है कि एमवीआई के द्वारा कोर्ट में बराबर गलत होते रहने का आरोप लगा कार्यालय में रह रहे असमाजित तत्वों तथा पुलिस गार्ड के द्वारा अधिवक्ता के साथ बदतमीजी करवाई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग