राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के निकटवर्ती स्वामी विवेकानंद संघ कोहबड़वा में वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन 26 दिसंबर एवं 2 जनवरी को आयोजित की जाएगी। उक्त बातों की जानकारी देते हुए आश्रम के सचिव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता ब्रिलियंट पुअर स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप कंपटीशन के नाम से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है लेकिन कोरोना काल मे इसे बंद कर दिया था।इस वर्ष पुनः शुरू किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत चुने गए विद्यार्थियों को 12 महीने तक छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को वर्ग 5 से 8 तक के लिए वर्ड मीनिंग टेस्ट, वर्ग 8 से बारहवीं तक के लिए एस्से राइटिंग एवं 12वीं कक्षा तक के लिए स्पीच की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 2 जनवरी को 12वीं कक्षा तक के लिए जीकेजीएस, वर्ग 5 से 10 के लिए ड्राइंग तथा वर्ग 7 से 10 के लिए इंग्लिश ट्रांसलेशन की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग