राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। ग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण एवं उपमुखिया तथा उप सरपंच के चुनाव की तिथि निर्धारित होते ही प्रखंड का राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। निर्वाचित सदस्यों द्वारा उपमुखिया एवं उपसरपंच पद के लिए जोड़ घटाव शुरू हो गया है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने बताया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निर्वाचित सदस्यों का शपथग्रहण एवं उपमुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव होगा। चुनाव के दौरान प्रेक्षक के रूप में उपनिर्वाचन पदाधिकारी रौशन अली मौजूद रहेंगें। शपथग्रहण की तिथि एवं संबंधित पंचायतों की सूची इस प्रकार से है:
तिथि पंचायत
24 दिसंबर बेलौर
27 दिसंबर सतजोड़ा और चकिया
28 दिसंबर टोटहा जगतपुर और धेनुकी
29 दिसंबर रसौली एवं बकवा
30 दिसंबर महम्मदपुर और बसहिया
31 दिसंबर भोरहा और कोंध


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग